Posts

Showing posts from April, 2020

नई दुनिया: COVID-19 के बाद दुनिया अलग कैसे होगी

Image
दुनिया की तस्वीर भी बदल देगा कोरोना, चीन को लेकर बदलेगा विश्व का नजरिया द गार्जियन के अनुसार दुनिया के 199 देश कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं, दुनिया के अधिकांश देशों ने लॉकडाउन का सहारा लिया है या ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय यातायात के साथ देशों के अंदर का यातायात थम गया है। ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया एक ब्रेक पर है। सभी बड़ी राजनीतिक, सामाजिक और खेल गतिविधियां ठप हैं। यहां तक कि ज्ञात इंसानी इतिहास में धार्मिक गतिविधियां बंद हैं। वेटिकन में पोप धार्मिक शिक्षा नहीं दे रहे हैं तो मुस्लिम धर्म की सबसे पवित्र जगह मक्का को धार्मिक यात्रियों की पहुंच से दूर कर दिया गया है। हिंदुओं के बड़ों के साथ छोटे-छोटे मंदिर तक बंद कर दिए गए हैं। विशेषज्ञ अब सवाल कर रहे हैं कि क्या इस ब्रेक के बाद दुनिया बदल जाएगी। ज्यादातर का जवाब हां में है। आइये जानते हैं कि दुनिया की तस्वीर उससे कैसे बदलेगी जैसी हमने कोरोना वायरस के संक्रमण से पहले देखी थी। हर बड़ी आपदा के बाद बदली है दुनिया हमने अब तक देखा है कि हर बड़ी आपदा के बाद दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक समझ व सिद्धांतों में बदलाव आता है। ...